शाम ढलते ही पसर जाता है अंधेरा

उपेक्षा. वार्ड नंबर तीन के दक्षिणी दौलतपुर में नहीं पहुंची बिजली जहानाबाद : केंद्र एवं राज्य सरकारों ने 2019 तक हर गांव एवं टोले पर बिजली पहुंचाने की योजना बनायी है. लेकिन, जहानाबाद नगर पर्षद के एक मोहल्ले में रहने वाले करीब डेढ़ हजार की आबादी अब तक बिजली की सुविधा से वंचित है. शहर […]

उपेक्षा. वार्ड नंबर तीन के दक्षिणी दौलतपुर में नहीं पहुंची बिजली

जहानाबाद : केंद्र एवं राज्य सरकारों ने 2019 तक हर गांव एवं टोले पर बिजली पहुंचाने की योजना बनायी है. लेकिन, जहानाबाद नगर पर्षद के एक मोहल्ले में रहने वाले करीब डेढ़ हजार की आबादी अब तक बिजली की सुविधा से वंचित है. शहर के वार्ड नंबर तीन दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले के मठिया टोला का यह हाल है.
राजा बाजार से दक्षिण और दरधा नदी से पश्चिम बसे नगर पर्षद क्षेत्र के उक्त टोले की बसावट कुछ गांव जैसी है लेकिन वहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है. तकरीबन 250 घरों वाले मठिया मोहल्ले की आबादी डेढ़ हजार के करीब है जिसमें 1150 लोग नगर पर्षद के चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं. मोहल्ले के निवासी मुन्ना कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य कई लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि दो साल पूर्व ही करीब 150 घरों के लोगों ने बिजली बोर्ड से कनेक्शन लिया था. शुल्क की राशि जमा की थी. उसके बाद से बिजली की सुविधा देने के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर लगाया. किसी ने एक नहीं सुनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >