पूजा करने निकली महिला छह दिनों से है लापता

जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के काको निवासी राजकुमार साव की 50 वर्षीया पत्नी सुहागी देवी विगत छह दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला है. अंत में उनके परिजनों ने इसकी सूचना काको थाने में दी है. सुहागी देवी 13 अक्तूबर को ही काको सूर्यमंदिर […]

जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के काको निवासी राजकुमार साव की 50 वर्षीया पत्नी सुहागी देवी विगत छह दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला है. अंत में उनके परिजनों ने इसकी सूचना काको थाने में दी है. सुहागी देवी 13 अक्तूबर को ही काको सूर्यमंदिर में पूजा करने के लिए अपने घर से सुबह नौ बजे निकली थी.उसके बाद वह नहीं लौटी. बताया गया है कि महिला की दिमागी हालत थोड़ी कमजोर है. पुलिस लापता महिला को तलाश करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >