सख्ती: केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने की मनाही, सिपाही भर्ती परीक्षा 15 व 22 को

जहानाबाद (नगर): जिले में 15 व 22 अक्तूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी. इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्वक व सफल संचालित कराने के लिए डीएम आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई, जिसमें दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों की ब्रिफिंग में डीएम […]

जहानाबाद (नगर): जिले में 15 व 22 अक्तूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी. इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्वक व सफल संचालित कराने के लिए डीएम आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई, जिसमें दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों की ब्रिफिंग में डीएम ने निदेश दिया कि परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व में भी अन्य परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराये गये हैं.

डीएम ने क्रेंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों की अच्छी तरह से जांच कर लें, ताकि परीक्षा भवन के अंदर कोई भी आपत्तिजनक कागजात न जा सके. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कलकुलेटर, ब्लूटूथ इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. फर्जी परीक्षार्थी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए पाये जानेवाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में संचालित कराने के लिए अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना होगी, जिसका नेतृत्व एसडीओ करेंगे. परीक्षार्थियों को बिना परिचयपत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि परीक्षा को कदाचार रहित वातावरण में आयोजित कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ब्रीफिंग में डीएम, एसपी, एसडीओ, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >