ओडीएफ के लिए दिलायी गयी शपथ

जहानाबाद नगर : जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान जोर पकड़ लिया है. सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जागरूकता का असर भी दिखने लगा है. शौचालय निर्माण में तेजी आयी है. वहीं, खुले में शौच जाने के बजाय लोग अब शौचालय का उपयोग कर रहे […]

जहानाबाद नगर : जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान जोर पकड़ लिया है. सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
जागरूकता का असर भी दिखने लगा है. शौचालय निर्माण में तेजी आयी है. वहीं, खुले में शौच जाने के बजाय लोग अब शौचालय का उपयोग कर रहे है. वहीं, दूसरी तरफ जीविका द्वारा शौचालय निर्माण में आनेवाली सामग्री की किल्लत को देखते हुए जिले में तीन थोक विक्रेता कार्यालय का उद्घाटन राज्य प्रभारी अजीत रंजन ने किया.
वहीं, दूसरी तरफ पूरे जिले में ओडीएफ कार्यक्रमों की धूम मची रही. जीविका के डीपीएम रागिनी कुमारी ने बताया कि जीविकाकर्मियों द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि जिले को ओडीएफ घोषित कर देंगे. उन्होंने एक नारा दिया है ‘जीवीका जहानाबाद ने ठाना है, खुले में शौचमुक्त जहानाबाद बनाना है’. कला जत्था के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ओडीएफ के समर्थन में जन जागरण अभियान एवं चार टीमों के सदस्यों ने गीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.
मोदनगंज जीविका के नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ओकरी में बीडीओ प्रोजेक्टर द्वारा रूबी कुमारी ने वीडियो दिखाया, जिसमें खुले में शौच करने से होनेवाली बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें 100 से ऊपर जीविका दीदीयों ने भाग लिया. बंधुगंज में उन्नति सीएलएफ जीविका के अध्यक्ष नीतू देवी द्वारा बैठक कर खुले में शौचमुक्त एवं दहेजमुक्ति के लिए शपथ दिलायी गयी. वहीं, सरिस्तावाद में सामुदायिक समन्वयक मीनाक्षी कुमारी द्वारा एक रैली निकाली गयी
रतनी फरीदपुर प्रखंड जीविका द्वारा स्वच्छता एवं दहेज को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व राजेश दास कर रहे थे. घोसी प्रखंड में ग्राम संगठन मुस्कान ने प्रखंड मुख्यालय पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चलाया. हुलासगंज के प्रखंड मुख्यालय में नया सवेरा सीएलएफ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गयी.
अपने कार्यालय में किया गया. यहां भी बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी. मौके पर नया सवेरा के अध्यक्ष बेचकी देवी के अलावा दीपक कुमार भी उपस्थित थे.
मखदुमपुर शुभ जीविका द्वारा प्रखंड को ओडीएफ करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व शुभ जीविका के अध्यक्ष रागिनी देवी एवं डीपीएम संजय कुमार कर रहे थे. इसी तरह सदर प्रखंड जहानाबाद के एसी मुकेश प्रताप द्वारा विष्णु जीविका ग्राम संगठन के साथ अमैन में रैली निकाली गयी तथा बैठक कर जीविका दीदी एवं ग्रामीणों को शपथ दिलायी गयी.
दूसरी तरफ डीपीएम के अनुसार काको जीविका द्वारा 13 अक्तूबर को प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर प्रचार गाड़ी पर रोजगार मार्गदर्शन के साथ शौचालय निर्माण के साथ दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह के साथ खुले में शौच से होनेवाली हानि को बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >