छात्रों को नहीं मिल रही कंप्यूटर की शिक्षा

जहानाबाद नगर : जिले के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत स्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की गयी है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. लेकिन, जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को […]

जहानाबाद नगर : जिले के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत स्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की गयी है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. लेकिन, जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा नहीं मिल पा रही है. जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराये गये थे,

ताकि बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा भी मिल सके. शुरुआती दिनों में तो किसी -किसी विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर के दर्शन भी कराये जाते थे, लेकिन फिलहाल अधिकांश विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई बंद पड़ी है. कहीं बिजली का अभाव है, तो कहीं कंप्यूटर शिक्षक की उपलब्धता नहीं रहने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही है.

वहीं, कई स्कूलों से कंप्यूटर सेट की चोरी हो जाने के कारण भी पढ़ाई बंद है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी डाॅ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षकों के अभाव तथा बिजली की उपलब्धता नहीं रहने के कारण कई विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है. वहीं, कई कंप्यूटर सेट बिगड़ा पड़ा है, जिसके कारण भी कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >