जहानाबाद : कोर्ट हॉल्ट और जहानाबाद रेलवे स्टेशन के बीच राजाबाजार रेलवे अंडरपास के समीप बुधवार को पूर्वाह्न में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राजाबाजार के इलाके में रहने वाले कई लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.
ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी, रेफर
जहानाबाद : कोर्ट हॉल्ट और जहानाबाद रेलवे स्टेशन के बीच राजाबाजार रेलवे अंडरपास के समीप बुधवार को पूर्वाह्न में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राजाबाजार के इलाके में रहने वाले कई लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक […]

घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. उसके सिर में गहरी चोट लगी है. बताया गया है कि ट्रेन में सवार युवक शायद जहानाबाद स्टेशन पर उतरने के लिए बोगी के दरवाजे पर खड़ा होगा और उसी दौरान दुर्घटना वश वह गिर गया. उसके सिर से काफी खून बह रहा था. राजाबाजार के लोगों की नजर जख्मी युवक पर पड़ी.
लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यक्ति के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है जिसके आधार पर उसका नाम-पता मिल सके. यह भी बताया जाता है कि काफी देर तक घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में रखा गया. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. तब कुछ लोग जख्मी युवक को पीएमसीएच लेकर गये हैं.