शराब पीकर छेड़खानी कर रहा युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज भेजा गया जेल जहानाबाद : शहर के बड़ी संगत पीली कोठी के समीप रहने वाली एक नाबालिग लड़की के घर के पास जाकर छेड़खानी करते हुए एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. शराब पीकर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक बबलू कुमार को […]

नाबालिग लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज भेजा गया जेल

जहानाबाद : शहर के बड़ी संगत पीली कोठी के समीप रहने वाली एक नाबालिग लड़की के घर के पास जाकर छेड़खानी करते हुए एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. शराब पीकर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक बबलू कुमार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया है. पकड़ा गया रंगरूट मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का निवासी है. इस मामले में एक गांव निवासी एक किशोरी के बयान पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की ने कहा है कि सोमवार को पूर्वाह्न करीब 9-10 बजे वह अपने घर में थी उसी दौरान उक्त युवक नशे की हालत में उसके किराये के घर के पास आकर उसका नाम लेते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. जब उसने घर से बाहर आकर मना किया तो उसके साथ छेड़खानी करने लगा. हल्ला मचाये जाने पर उसके परिवार के लोग वहां जुटे और उसे उक्त रंगरूट युवक के चंगुल से मुक्त कराया. प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस घटना के पूर्व भी उक्त युवक मोबाइल फोन पर गाली-गलौज किया करता था और राहजनी करना चाहता था. गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >