तीन क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट

जहानाबाद : एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर नगर थाने के बभना महादलित टोले में गुरुवार की शाम की गयी छापेमारी में पुलिस ने देसी शराब बनाने की कई भट्ठियां ध्वस्त कर दी. करीब तीन क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया और कई गैलनों में बंद तकरीबन 75 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. उक्त […]

जहानाबाद : एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर नगर थाने के बभना महादलित टोले में गुरुवार की शाम की गयी छापेमारी में पुलिस ने देसी शराब बनाने की कई भट्ठियां ध्वस्त कर दी. करीब तीन क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया और कई गैलनों में बंद तकरीबन 75 लीटर देसी शराब जब्त की गयी.

उक्त महादलित टोले में डेढ़ घंटे तक छापेमारी हुई. इस दौरान कई घरों और महादलित टोले के गलियों को सर्च किया गया. छापेमारी में एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रभातभूषण श्रीवास्तव, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कोमल राम, एसआइ बनारसी चौधरी के अलावा टाइगर मोबाइल के जवान और बड़ी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि वभना में फिर से देसी शराब बनाने और बिक्री करने का धंधा शुरू कर दिया गया है. एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस के अनुसार उक्त टोले के एक दर्जन घरों में भट्ठियां बनाकर शराब बनायी जा रही थी.

निर्मित देसी दारू कई गैलनों में बिक्री के लिए रखा हुआ था जिसे जब्त किया गया, भट्ठियां तोड़ी गयी. देसी शराब बनाने के लिए नाद एवं कई बरतनों में करीब तीन क्विंटल महुआ ,गुड़, किसमिस फुलाया जा रहा था, जिसे नष्ट किया गया. पुलिस के आने की भनक पाकर शराब के धंधेबाज पहले ही फरार हो गये. इस संबंध में नामजद आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जा रही है.

बता दें कि वभना महादलित टोले में विगत कई वर्षों से शराब का कारोबार किया जा रहा है. शराबबंदी के बाद कुछ दिनों तक मामला ठंडा पड़ा था लेकिन फिर शराब बनाने का धंधा शुरू हो गया. जब छापेमारी होती है तो कुछ दिनों के लिए शराब के धंधेबाज धंधा बंद कर देते हैं और पुन: धंधा पसार दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >