जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लावारिस हालत में आठ माह की एक बच्ची मिली है. यात्रियों ने रोते-बिलखते देख उसे जहानाबाद रेल थाने की पुलिस को सौंप दिया. बुधवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत रेल पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया, जहां से विशेष दत्ताग्रहण केंद्र गया भेजा गया है.
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने दी. इधर, रेल थाने के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि तारेगना से जहानाबाद लाने पर कई महिलाएं उसे गोद लेने की इच्छा व्यक्त कर रही थीं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.
