शराब पीकर शोर मचा रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जहानाबाद : शहर के राजाबाजार इलाके में शराब पीकर शोर मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पकड़ा गया युवक का नाम अनिल मिस्त्री है. वह कल्पा ओपी क्षेत्र के सहवाजपुर गांव का निवासी है. टाइगर मोबाइल के जवानों को किसी ने सूचना दी कि राजाबाजार सब्जी मंडी […]

जहानाबाद : शहर के राजाबाजार इलाके में शराब पीकर शोर मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पकड़ा गया युवक का नाम अनिल मिस्त्री है. वह कल्पा ओपी क्षेत्र के सहवाजपुर गांव का निवासी है. टाइगर मोबाइल के जवानों को किसी ने सूचना दी कि राजाबाजार सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहा है. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे पकड़ लिया. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. थाने में एफआइआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >