हत्याकांड के दो आरोपितों समेत 12 गिरफ्तार, जेल

जहानाबाद : सोमवार की रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में की गयी छापेमारी में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें दो व्यक्ति हत्याकांड के अभियुक्त हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है. नगर थाना क्षेत्र से तीन, शकुराबाद थाने क्षेत्र से एक, पाली […]

जहानाबाद : सोमवार की रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में की गयी छापेमारी में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें दो व्यक्ति हत्याकांड के अभियुक्त हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है. नगर थाना क्षेत्र से तीन, शकुराबाद थाने क्षेत्र से एक, पाली थाना क्षेत्र से एक, हुलासगंज से एक, कल्पा ओपी से एक, ओकरी ओपी से तीन, और टेहटा ओपी क्षेत्र से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

शकुराबाद थाने की पुलिस ने एस ड्राइव के दौरान उत्तरापट्टी गांव के निवासी शंकर यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व चंदर यादव नामक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें शंकर को अभियुक्त बनाया गया था और वह फरार था. गुप्त सूचना पाकर सोमवार की रात उसे गांव से गिरफ्तार किया गया. उधर, विशेष छापेमारी अभियान में पाली थाने की पुलिस ने सैदाबाद गांव के निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार किया. वह एक माह पूर्व हुई हत्या के एक मामले का फरार आरोपित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >