सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ दो अक्तूबर से शंखनाद

आह्वान. दहेज लेकर शादी करने वालों के समारोह में नहीं हो शामिल, आम जन से सीएम ने किया आह्वान जहानाबाद नगर : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 02 अक्तूबर से सशक्त अभियान चलेगा. बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संकल्प सरकार द्वारा लिया गया […]

आह्वान. दहेज लेकर शादी करने वालों के समारोह में नहीं हो शामिल, आम जन से सीएम ने किया आह्वान

जहानाबाद नगर : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 02 अक्तूबर से सशक्त अभियान चलेगा. बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संकल्प सरकार द्वारा लिया गया है. इसमें आम जनों की सहभागिता भी आवश्यक है. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही. हुलासगंज प्रखंड के उदेरा स्थान में बने बराज के उद्घाटन अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कई कुरीतियां फैली हुई है, जिससे छुटकारा पाना होगा. जब प्रदेश में शराबबंदी लागू हुआ था तब लोगों ने कई तरह की बात कही थी.
कोई कहता था कि अब पर्यटक यहां नहीं आयेंगे तो कोई कहता था कि सरकारी खजाने पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा. लेकिन शराबबंदी के बाद घर-घर में शांति आ गयी है. जिस पैसे से लोग शराब पिया करते थे अब उन पैसों का उपयोग बच्चों को पढ़ाने तथा विकास में खर्च किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे बिहार को नशामुक्ति की ओर ले जाना चाहते हैं. इसमें समाज की बहुत बड़ी सहभागिता है. हमें यह देखना होगा कि जो लोग पहले शराब पिया करते थे अब वे शराबबंदी के बाद कोई और नशा तो नहीं कर रहे हैं. नशामुक्त समाज निर्माण के लिए मानव श्रृंखला बनायी गयी थी. जिसमें 04 करोड़ लोगों ने शामिल होकर यह साबित कर दिया था कि प्रदेश को नशामुक्त बनाया जाये. सीएम ने कहा कि शराबबंदी के बाद सूबे में पर्यटकों की संख्या में 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में 08 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. सीएम ने आम लोगों से आह्वान किया कि बाल विवाह तथा दहेज प्रथा दोनों गैर कानूनी है. इन कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लेना होगा. जो लोग दहेज लेकर शादी करते हैं उनके शादी समारोह में शामिल नहीं हो तभी उन्हें यह एहसास होगा कि वे गलत कर रहे हैं. प्रदेश को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसके लिए आम लोग अपना सहयोग प्रदान करें. इस अवसर पर सिंचाई मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, जिला प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह, सांसद डाॅ अरुण कुमार, कौशलेंद्र कुमार, विधायक मुंद्रिका सिंह यादव, सूबेदार दास, अत्रि मुनी उर्फ शक्ति यादव, चंद्रसेन प्रसाद, रीना देवी, पूर्व मंत्री अभिराम सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा स्वागत जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >