इंजन से निकली चिनगारी, हादसा टला

गोरौल : सोमवार को वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका ने कुछ देर तक काफी परेशान किया. यात्रियों को जब यह पता चला कि ट्रेन के इंजन से िचंगारी निकल रही है, तो उक्त ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री काफी परेशान हो उठे. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार […]

गोरौल : सोमवार को वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका ने कुछ देर तक काफी परेशान किया. यात्रियों को जब यह पता चला कि ट्रेन के इंजन से िचंगारी निकल रही है, तो उक्त ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री काफी परेशान हो उठे.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर -मुजफ्फरपुर रेल खंड पर गोरौल और भगवानपुर रेलवे स्टेशनों के बीच वैशाली सुपरफास्ट अप ट्रेन के इंजन से चिंगारी निकलने से अफरा-तफरी मच गयी. गोरौल- भगवानपुर रेलवे स्टेशनों के बीच 28 नंबर रेलवे गुमटी के पास हुई.
12553 अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस के चालक ने गोरौल स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को इसकी सूचना दी. स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन रोक देने को कहा. ट्रेन के रुकने के बाद ट्रेन के चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए इंजन में आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया. उसके बाद ट्रेन को वहां से रवाना किया गया. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन के चालक ने लगभग सात मिनटों में ही तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेन को वहां से दूसरे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >