ट्रक और टेंपो की टक्कर में तीन अधिकारी हुए जख्मी

घोसी जहानाबाद : ट्रक और टेंपों के टक्कर में तीन अधिकारी जख्मी हो गया है. जख्मी में प्रखंड शिक्षा पदा0 घोसी आशिष कुमार गुप्ता , जल संसाधन विभाग घोसी के सहायक अभियंता अनुपम विजय एवं कनीय अभियंता संजय कुमार बताया जाता है. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराने के बाद डॉक्टरों […]

घोसी जहानाबाद : ट्रक और टेंपों के टक्कर में तीन अधिकारी जख्मी हो गया है. जख्मी में प्रखंड शिक्षा पदा0 घोसी आशिष कुमार गुप्ता , जल संसाधन विभाग घोसी के सहायक अभियंता अनुपम विजय एवं कनीय अभियंता संजय कुमार बताया जाता है. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह दिया है. जख्मी ने बताया कि जहानाबाद से टेंपों से घोसी कार्यालय आ रहे ये तभी घोसी तरफ से आ रही ट्रक ने टेंपों में ठोकर मार दिया जिससे हम सभी लोग जख्मी हो गये. टेंपों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक जहानाबाद की तरफ भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >