हिरासत में लिया गया युवक थाने से फरार

जहानाबाद : पाली थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की अहले सुबह एक युवक को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. सलेमपुर गांव निवासी कारा मांझी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी, लेकिन किसी मामले में संलिप्त नहीं होने के कारण उसे हाजत […]

जहानाबाद : पाली थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की अहले सुबह एक युवक को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. सलेमपुर गांव निवासी कारा मांझी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी, लेकिन किसी मामले में संलिप्त नहीं होने के कारण उसे हाजत में नहीं डाला गया था.

पुलिस थाने में बैठा कर उससे पूछताछ कर रही थी, पर मौका पाकर वह थाने से भाग निकला. पुलिस द्वारा पुन: उसे दबोचने के लिए छापेमारी की जा रहीं है. अलग-अलग टीम उसे ढूंढ़ने में लगी है. वहीं, थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि उसका थाने से भागना संदेह पैदा करता है. इसलिए उसे दोबारा दबोचने के लिए टीम को लगाया गया है.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >