बिजली को लेकर शुरू हुआ अनशन

लचर व्यवस्था को सुधारने की मांग जहानाबाद : जिले के किनारी प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति ने सदर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में छूटे गांव को विद्युतिकरण करने व बिजली के जर्जर तार को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को अनशन शुरू कर दिया है. किनारी में शुरू हुए आमरण अनशन की जानकारी देते हुए […]

लचर व्यवस्था को सुधारने की मांग

जहानाबाद : जिले के किनारी प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति ने सदर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में छूटे गांव को विद्युतिकरण करने व बिजली के जर्जर तार को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को अनशन शुरू कर दिया है. किनारी में शुरू हुए आमरण अनशन की जानकारी देते हुए संयोजक शिव नारायण कुशवाहा ने कहा कि आदर्श पंचायत के कई गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी है. किनारी एवं खैरा गांव में पिछले वर्षों में जर्जर तार के कारण बड़ी दुर्घटना हो चुकी है.
फिर भी विभाग जर्जर तार को बदलने के लिए आज तक कोई ठोस पहल नहीं कर रही है. अनशनकारी ईश्वर यादव ने बताया कि आम लोगों की समस्या से विभाग को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन स्थिति जस के तस बनी है. उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता अनशन जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि लगातार दुर्घटना हो जाने के बावजूद तार को नहीं बदलना ग्रामीणों के साथ भद्दा मजाक है. इधर सीपीआइ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद एवं दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष राम प्रसाद पासवान ने अनशन कार्यक्रम का समर्थन किया है. साथ ही पदाधिकारियों से सार्थक पहल करने की अपील की है. अनशन कार्यक्रम में मनजय कुमार, साहु पासवान, उदय कुमार, अशोक कुमार सुधीर कुमार के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >