जेडीयू में युवाओं की बढ़ी भागीदारी,

VIDEO: निशांत कुमार की कमान में JDU का नया गेमप्लान, गांव-गांव मेडिकल टीम और तेजस्वी के दावे पर युवा नेता का बड़ा पलटवार

JDU के युवा नेता आदित्य कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और ग्रामीण स्तर पर स्क्रीनिंग के बारे में बताया. उन्होंने तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए पार्टी की मजबूती का दावा किया और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1.51 लाख रुपये दान करने की घोषणा की.

JDU Nishant Kumar : जेडीयू में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ पार्टी स्तर पर विधायकों को सदन की कार्यप्रणाली और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सकरा से जेडीयू के युवा विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि पार्टी आने वाले वर्षों की राजनीति को ध्यान में रखकर युवाओं को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 20 युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी ने टिकट दिया, जो अब विधायक बनकर जनता की आवाज सदन में उठा रहे हैं.

आदित्य कुमार ने बताया कि जेडीयू की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानमंडल दल के सदस्यों को विधायिका और कार्यपालिका की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी. इसमें सदन में सवाल रखने, विधायकों के अधिकार और अपनी भूमिका का प्रभावी तरीके से निर्वहन करने को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया.

निशांत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव का दावा

सकरा विधायक ने कहा कि निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी के युवा आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि अस्पतालों की व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है.

आदित्य कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले किसी मरीज के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल में फोन करने और पत्र देने के बावजूद समय पर प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी. अब स्थिति बदल रही है. विधायक के अनुसार, एक बार फोन करने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार कॉल बैक कर मरीज की स्थिति और उसके अस्पताल पहुंचने के बारे में जानकारी ली जाती है.

गांव-गांव पहुंचेगी मेडिकल टीम, होगी स्क्रीनिंग

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की दिशा में भी काम शुरू किया गया है. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी और जरूरी जांच की जायेगी.

उन्होंने दावा किया कि सकरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक करीब 44 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर करना है, ताकि समय रहते मरीज का इलाज शुरू कराया जा सके. उनके अनुसार, यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है.

'जेडीयू न टूटी है, न टूटेगी'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जेडीयू के टूटने संबंधी बयान पर आदित्य कुमार ने कहा कि जेडीयू को लेकर ऐसी बातें पहले भी कही जाती रही हैं, लेकिन पार्टी मजबूत है. उन्होंने कहा कि जेडीयू न कभी टूटी है और न टूटेगी.

उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए. आदित्य कुमार ने दावा किया कि आरजेडी के कई बड़े नेता लगातार पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1.51 लाख रुपये देंगे

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक ने कहा कि एनडीए परिवार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये का अंशदान करेंगे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत एनडीए के कई नेता और विधायक बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए योगदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा.

Also Read : WATCH VIDEO : बाढ़ प्रभावितों को CM सम्राट का तोहफा, राहत कोष में दी अपनी सैलरी; जानें सरकार की पूरी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >