संग्थू गांव में टूटे बिजली तार से करंट लगने पर युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Jamui News:जमुई के संग्थू गांव में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताया है.

Jamui News : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के संग्थू गांव में मंगलवार सुबह बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई.

शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा

घायल युवक की पहचान संग्थू गांव निवासी राधे चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अरुण चौधरी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अरुण सुबह शौच के लिए बहियार जा रहा था. इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल से टूटकर जमीन पर गिरा विद्युत तार उसकी नजर में नहीं आया और वह उसके संपर्क में आ गया.

करंट लगते ही अरुण मौके पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दौड़कर किसी तरह उसे बिजली के प्रभाव से अलग किया और परिजनों को सूचना दी.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजन घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

Jamui News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर जर्जर बिजली के तार और पोल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं.

ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग टूटे हुए तारों की नियमित निगरानी करे, समय पर मरम्मत कराए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >