वज्रपात से युवक की मौत

शव का कराया पोस्टमार्टम

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अंब गांव स्थित दीघोईबाद बहियार में गुरुवार की देर शाम वज्रपात से बैरागी महतो के पुत्र अखिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सदर थाना की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बताया जाता है युवक खेत की ओर गया था, इसी दौरान रिमझिम बारिश शुरू हुई और युवक एक पेड़ के नीचे चला गया. इसी दौरान वज्रपात से युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक दो भाइयों में छोटा भाई था. युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >