जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट Jamui news : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार प्रांत के बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए. उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन विषय स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों से इन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने कम उम्र में ही विश्व मंच पर भारत की संस्कृति का परचम लहराया. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा का भी साधन है. छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्क्रीन टाइम कम करने, समय का सदुपयोग करने और समाज से जुड़े रहने की सलाह दी. साथ ही स्वयं के लिए योग, परिवार के लिए उद्योग और समाज के लिए सहयोग के मंत्र को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक मनोज सिन्हा ने किया. मौके पर संघ के जिला प्रचारक अनुज , जिला महाविद्यालय छात्र प्रमुख गौरव, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रिंस समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Jamui युवा संवाद में विद्यार्थियों को मिला जीवन मूल्यों का संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
