जमुई. जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय, जमुई की ओर से 29 अप्रैल को सोनपे स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी जीईपीटीओ लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. कुल 30 रिक्तियों के लिए आयोजित साक्षात्कार में 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 19 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 16,200 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जायेगा. नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि जॉब कैंप की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को अपने साथ अद्यतन बायोडाटा और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा. साथ ही, सभी प्रतिभागियों का नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर निबंधित होना जरूरी है. जिन युवाओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे जिला नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर पहले ही अपना निबंधन करा सकते हैं. जिला प्रशासन ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं.
जमुई में 29 अप्रैल को जॉब कैंप, निजी कंपनी में रोजगार का मौका
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है.
