दो मनचले लड़की के साथ कर रहे थे छेड़खानी, एक गिरफ्तार

नगर क्षेत्र के एक मुहल्ला में एक लड़की के साथ नशे की हालत में दो लफंगे छेड़खानी कर रहे थे.

झाझा. नगर क्षेत्र के एक मुहल्ला में एक लड़की के साथ नशे की हालत में दो लफंगे छेड़खानी कर रहे थे. इसे लेकर लड़की के चाचा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुदेव साह एवं विजय साह मेरी भतीजी के साथ नशे की हालत में छेड़खानी कर रहे थे. जब मैं दोनों को समझाने के लिए गया तो उक्त दोनों युवक मेरे साथ गाली -गलौज कर धक्का-मुक्की करने लगे और मारपीट करने पर उतारू हो गया. मौके पर पुलिस पहुंची तो गुरुदेव भाग गया जबकि विजय को पुलिस ने पकड़ लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक इस तरह की हरकत करते रहता है. जिस कारण मुहहले के लोग भी परेशान है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >