Viral Video: ससुराल गये युवक को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Viral Video: पुलिस कर रही कार्रवाई, ई-रिक्शा से सवारी लेकर अपने ससुराल गया था युवक. ससुराल वालों ने बांधकर पीटा.

Viral Video: थाना क्षेत्र के अमारी गांव में ससुराल गये एक युवक की ग्रामीणों ने बांधकर उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से रिहा कराया. युवक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. हालांकि प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता. बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोराजोर गांव का रहने वाला दीपक तांती, पिता रतन तांती ई-रिक्शा चलाता है. ई-रिक्शा पर सवारी लेकर वह अमारी गांव पहुंचा था. इस दौरान उसकी नजर अपनी 2 साल की बेटी पर पड़ी. दीपक अपनी बेटी से बात करने लगा. अपनी बेटी से बात करते हुए दीपक को उसके ससुर ने देख लिया फिर उसे पकड़ कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई कर

Viral Video: जानिए क्या है पूरा मामला

दीपक तांती की शादी अमारी गांव निवासी कपिल देव तांती की पुत्री विभा कुमारी से वर्ष 2021 में हुई थी. दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी. उन्होंने तलाक के लिए भी न्यायालय में अर्जी दे रखी है. इसी बीच बीते गुरुवार को वह अमारी पहुंचा था. इस मामले में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जानकारी दी गयी है, जिसमें यह कहा गया है कि दीपक तांती ई-रिक्शा लेकर अपने ससुराल पहुंचा था. जहां वह अपने ससुर को गाली दे रहा था. ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे समझाया गया, परंतु वह वहां से नहीं जा रहा था. इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे बांध कर रखा गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. बहरहाल अब पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >