एक महीने से युवक लापता, परिजनों ने एसपी से लगायी बरामदगी की गुहार

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के रामसिंहडीह गांव निवासी कारू पासवान व उनकी पत्नी करीना देवी ने अपने बेटे बमबम पासवान की गुमशुदगी को लेकर गुरुवार को एसपी से न्याय की गुहार लगायी.

जमुई . चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के रामसिंहडीह गांव निवासी कारू पासवान व उनकी पत्नी करीना देवी ने अपने बेटे बमबम पासवान की गुमशुदगी को लेकर गुरुवार को एसपी से न्याय की गुहार लगायी. परिजनों ने बताया कि बमबम बीते आठ सितंबर से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. कारू पासवान ने बताया कि आठ सितंबर की शाम बमबम ने फोन कर बताया था कि अपनी पत्नी निशा को विदा कराने के लिए लखीपुर थाना क्षेत्र के कला बिसुनपुर गांव बुलाया गया है. इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. परिजनों ने आरोप लगाया कि निशा के परिवारवालों ने शादी का विरोध किया था और अब षड्यंत्र के तहत बमबम को गायब कर दिया गया है. उन्होंने आवेदन में बिट्टू पासवान, शुभम पासवान, सुनील पासवान और सुनीता देवी पर संदेह जताया है. कारू पासवान ने कहा कि बमबम मंत्री सुमित सिंह के आवास पर कार्य करता था और निशा से उसकी पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी. शादीशुदा होने तथा दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी उसने निशा से शादी रचायी थी. परिजनों ने कहा कि स्थानीय थाने में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >