JAMUI गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक हालत गंभीर

गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात्रि चलते ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट JAMUI NEWS :

गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात्रि चलते ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस रेल हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गयी. घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिले के रौता कुमारखंड निवासी उमेश सरदार के पुत्र अकलेश कुमार के रूप में की गयी है. युवक ट्रेन से कैसे गिरा, यह सपष्ट नहीं हो सका है. घटना की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल को गंभीर अवस्था मे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गंभीर रूप से रेल दुर्घटना में घायल अकलेश का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. इधर घटना को ले गिद्धौर पुलिस द्वारा परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गयी है, रेल दुर्घटना से जुड़े मामले की गंभीरता से पुलिसिया जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >