जमुई . बिहार की गौरवशाली लोक खेल परंपरा ””माटी का बल दंगल”” एक बार फिर अपनी मिट्टी की खुशबू और पहलवानों की दमखम के साथ जमुई में देखने को मिलेगी. इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय माटी का बल दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि कार्यक्रम में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी. इस प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से करीब 300 पहलवानों के भाग लेने की संभावना है. डीएम ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों के ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन ने गिद्धौर में की है. खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
बिहार की परंपरा, शौर्य व संस्कृति का संगम है माटी का बल दंगल : डीएम
बिहार की गौरवशाली लोक खेल परंपरा ''माटी का बल दंगल'' एक बार फिर अपनी मिट्टी की खुशबू और पहलवानों की दमखम के साथ जमुई में देखने को मिलेगी.
