महिला मतदान कर्मियों को मिला ईवीएम का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के तहत शनिवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, सोनपे में मतदान में नियुक्त महिला कर्मियों ( पी शून्य, पी1, पी 2, पी 3) को निर्वाचन से जुड़े सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण में 1781 कर्मियों ने लिया भाग, डमी बूथ के माध्यम से दी गयी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी

जमुई. प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के तहत शनिवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, सोनपे में मतदान में नियुक्त महिला कर्मियों ( पी शून्य, पी1, पी 2, पी 3) को निर्वाचन से जुड़े सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कराया गया, ताकि सभी मतदान कर्मी चुनाव के दिन की प्रक्रिया से भलीभांति परिचित हों. इस दौरान पी शून्य, पी वन कर्मियों को ईवीएम की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गयी, जिससे वे मतदान केंद्र पर मशीन संचालन में दक्ष हो सकें. वहीं, पी2 और पी3 कर्मियों को सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गयी.

डमी बूथ बनाकर दिखाया गया मतदान केंद्र का संचालन

प्रशिक्षण स्थल पर एक डमी बूथ भी तैयार किया गया था, इसमें मतदान दिवस पर पी शून्य से लेकर पी 3 कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, ईवीएम की स्थापना और मतदाता के प्रवेश से लेकर मतदान की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया. इसका उद्देश्य था कि मतदान कर्मी वास्तविक मतदान केंद्र की व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से समझ सकें.

नोडल पदाधिकारी ने बढ़ाया मनोबल

प्रशिक्षण के दौरान नोडल सहायक पदाधिकारी सह कार्यपालक अभियंता श्री गौतम कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने प्रशिक्षण की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कर्मियों से प्रश्न भी पूछे और उनकी शंकाओं का समाधान किया.

1781 महिला कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, जमुई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 1781 महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. सभी प्रशिक्षणार्थियों ने गंभीरता से प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और आगामी चुनाव को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >