लखीसराय के लिये घर से निकली महिला हुई गायब, थाना में दिया आवेदन

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक खैरमा मोहल्ला से एक महिला लखीसराय जाने के लिए निकली और वह गायब हो गयी

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक खैरमा मोहल्ला से एक महिला लखीसराय जाने के लिए निकली और वह गायब हो गयी. इसे लेकर परिजन द्वारा सदर थाने में आवेदन देकर महिला की बारामदगी को लेकर गुहार लगायी गयी है. आवेदन में गायब महिला के भाई विट्ठल मांझी ने बताया कि मेरी बहन 11 जून की सुबह 6:00 बजे अपने बहन के घर लखीसराय जिले के परसाम गांव के लिए घर से निकली थी और वह गायब हो गयी. मैं अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन भी किया, लेकिन आज तक मेरी बहन का कुछ पता नहीं चल पाया है. बिठ्ठल मांझी ने सदर थानाध्यक्ष से बहन की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है. सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक महिला के गुमशुदगी का आवेदन मिला. आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >