गिद्धौर. गिद्धौर -जमुई मुख्य मार्ग पर भौराटांड गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, कुंधुर पंचायत के गेनाडीह गांव निवासी चंदन तांती अपनी पत्नी मधु देवी के साथ बाइक से जा ही रहे थे तभी अचानक मधु देवी नीचे गिर पड़ी और बेहोश हो गयी. महिला का उपचार कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
