बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, 11 पर लगा जुर्माना

प्रखड क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

चकाई. प्रखड क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. एसडीओ झाझा विनोद कुमार नागर एवं जेई चकाई कृष्णकांत के नेतृत्व में चलाये गये विशेष अभियान में 11 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. इन लोगों पर जुर्माना के साथ चकाई थाना मे केस भी दर्ज कराया गया है. जिन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है उनमें कोहबाराटाड़ गांव के वासुदेव तुरी, अमर पासवान, गोला खास चकाई के मुकेश ठाकुर, रंजन शुक्ला, हेठ चकाई के पप्पू यादव, फूलों देवी, पिंटू यादव, चकाई बाजार थाना रोड के महफुज आलम, मो मकबूल, मो फिरोज, मो अफजल शामिल हैं .इन लोगों द्वारा मीटर में बाईपास करके और टोका लगाकर बिजली का चोरी किया जा रहा था. जेई ने बताया कि पकड़े गये लोगों पर जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा जुर्माना के साथ ही पूर्व का बकाया भी जोड़कर केस दर्ज किया गया है. जेई ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है साथ ही बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिनके भी बकाया है वे अविलम्ब बिल जमा कर दें अन्यथा उनका कनेक्शन काट दिया जायेगा. इस अभियान में मानव बल सचिन पासवान, टेक्नीशियन सोनल सिन्हा, चंदन यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >