दुकान से 38 हजार के सामान कार पर करवाया लोड, बिना पैसा चुकाये हो गये फरार, शिकायत

चकाई मुख्य चौक स्थित चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर मौजूद जसवंत सिंह की किराना दुकान से लगभग 38000 रुपये के सामान गाड़ी में लदवाया और बिना पैसा दिये उचक्के सामान लेकर भाग गये.

चकाई . चकाई मुख्य चौक स्थित चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर मौजूद जसवंत सिंह की किराना दुकान से लगभग 38000 रुपये के सामान गाड़ी में लदवाया और बिना पैसा दिये उचक्के सामान लेकर भाग गये. पीड़ित दुकानदार एवं जसवंत सिंह के पुत्र दीपू सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब एक कार उनकी दुकान के सामने रुकी और लगभग 38 हजार रुपये मूल्य के सामान लोड करावाया गया. इसमें तीन टीना सरसो तेल, तीन टीना रिफाइन, खाद्य सामान, काजू, किसमिस सब मिलाकर लगभग अड़तीस हजार तीन सौ रुपये के सामान अपनी गाड़ी पर लोड किया. वहीं गाड़ी का चालक ने कहा कि आपका जो पैसा हुआ उसे मैंने ऑनलाइन पेमेंट क़र दिया. वहीं जब किराना दुकानदार दीपू अपना फोन चेक करने लगा, इसी बीच चालक युवक एवं एक अन्य युवक जो गाड़ी में बैठा था वो गाड़ी सहित सामान लेकर चकाई-जमुई मुख्य मार्ग की और भाग निकला. वहीं दुकानदार ने आनन फानन में सोनो एवं बटिया पुलिस को इसकी सूचना दी. मगर गाड़ी का पता नही चल सका. वहीं दुकानदार ने घटना की सूचना चकाई थाने को दी. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने सीसीटीवी कैमरे से जब गाड़ी को ट्रेस किया तो गाड़ी और उसका नंबर का पता चल गया, लेकिन नंबर के बारे में जब पुलिस ने पता किया तो यह नंबर स्कूटी का निकला. कार का नंबर भी साफ नहीं दिख रहा है और नंबर पर काला पेंट क़र दिया गया है. पुलिस मामले की जांच क़र रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >