करेंट लगने से महिला हुई घायल, भर्ती

जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के देवाचक गांव में बीते रविवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से एक महिला झुलसकर घायल हो गयी.

जमुई. जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के देवाचक गांव में बीते रविवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से एक महिला झुलसकर घायल हो गयी. परिजन द्वारा देर रात आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला देवाचक गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी जनता देवी है. परिजन द्वारा बताया गया कि जनता देवी घर में पंखा चलाने को लेकर पलग लगा रही थी इसी दौरान वह करेंट के चपेट में आकर झुलसकर घायल हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने जनता देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >