झाझा होकर गुजरेंगी कई होली स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को होगी सुविधा

झाझा. रेलवे की आरे से होली और डोल यात्रा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी. होली स्पेशल ट्रेनें टाटा और बक्सर, रांची और झंझारपुर, सांतरागाछी और दरभंगा के बीच चलेंगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल आगामी 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से शाम के 05:10 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 08:15 बजे बक्सर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा होली स्पेशल आगामी 04 मार्च से 01 अप्रेल तक बक्सर से दिन के 12:00 बजे खुलेगी. अगले दिन सुबह 04:30 बजे टाटा पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल आगामी 02 मार्च से 30 मार्च तक रांची से रात्रि के 10:50 बजे खुलेगी. अगले दिन शाम के 04:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची होली स्पेशल आगामी 03 मार्च से 31 मार्च तक झंझारपुर से शाम के 06:00 बजे चलेगी और अगले दिन के 12:15 बजे रांची पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी .इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08109 संतरागाछी–दरभंगा होली स्पेशल संतरागाछी से सुबह 07:30 बजे निकलेगी. यह ट्रेन आगामी 03 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी. उसी दिन शाम के 07:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल आगामी 03 मार्च से 31 मार्च तक दरभंगा से रात्रि के09:00 बजे निकलेगी. अगले दिन सुबह09:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >