अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बीते शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर किसान भवन के समीप एक अज्ञात महिला उम्र 40 वर्ष की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी.

चकाई. बीते शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर किसान भवन के समीप एक अज्ञात महिला उम्र 40 वर्ष की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं शनिवार अहले सुबह पुलिस ने उक्त महिला का शव बरामद कर थाना लाया. बताया जाता है कि रात्रि में किसी अज्ञात वाहन द्वारा महिला को ठोकर मार दी गयी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. फिलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस महिला के शव की पहचान का प्रयास कर रही है. महिला के पहनावा से लगता है कि महिला विक्षिप्त रही होंगी. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में रखकर पहचान के लिए प्रयास कर रही है. इधर, चर्चा है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के आसपास लंबे समय से एक विक्षिप्त महिला इधर-उधर घूमते रहती थी. संभावना जताई जा रही है कि शव उसी महिला का हो सकता है. महिला कहां की है और कब से यहां रह रही है यह किसी को भी पता नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से एक विक्षिप्त महिला इसी इलाके में रहकर घूम-घूम कर भीख मांगकर जीवन-यापन कर रही थी. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >