जमुई-नवादा सीमावर्ती इलाके से हथियार बरामद

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एसटीएफ व नवादा जिला पुलिस के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में जमुई-नवादा सीमावर्ती इलाके से हथियार बरामद किया गया है.

खैरा. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एसटीएफ व नवादा जिला पुलिस के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में जमुई-नवादा सीमावर्ती इलाके से हथियार बरामद किया गया है. बताया जाता है कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार को छिपा कर रखा था. सशस्त्र सीमा बल एसएसबी 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने बताया कि रजला जन्मस्थान स्थित एसएसबी ई समवाय के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में जमुई-नवादा सीमावर्ती इलाका के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि टीम ने गायघाट के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. करीब आठ घंटे तक चले इस सर्च अभियान में पुलिस ने जंगली क्षेत्र में छुपा कर रखे गए दो राइफल को बरामद किया है. एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़ी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के लिए हथियार को छिपा कर रखा गया था. सर्च ऑपरेशन टीम ने हथियार, देसी बंदूक व मास्केट बरामद किये हैं. गौरतलब है कि इससे पहले बीते 26 फरवरी को भी पुलिस की टीम ने करीब 27 किलो विस्फोटक बरामद कर उसे जंगली क्षेत्र में ही नष्ट किया था. इसके बाद अब इन हथियारों को बरामद किया गया है. ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि एक बार फिर से गिद्धेश्वर जंगली क्षेत्र में नक्सली सक्रियता बढ़ने लगी है. उक्त हथियार को नवादा जिले के कौआकोल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >