सोनो. एनएच 333 पर सोनो थाना के समीप पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाये गये इस विशेष वाहन जांच अभियान में दो पहिया और चार पहिया वाहन दोनों की सघन जांच की गयी. इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और वाहन के कागजातों की बारीकी से जांच की गयी. इस क्रम में कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये. बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अधिक सवारी बैठाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गयी. नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. पुलिस द्वारा ऐसे चालकों से कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. अभियान प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजेश्वर कुमार द्वारा चलाया गया, जिसमें पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद थे. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और यात्रा सुरक्षित तरीके से हो सके. वहीं वाहन जांच अभियान को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया.
सोनो थाना के समीप चला वाहन जांच अभियान
वसूला गया 10 हजार रुपये जुर्माना
