अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दोनों सवार घायल, एक रेफर

बटिया के खैरालेबार मोड़ के समीप की घटना

सोनो. बटिया थाना क्षेत्र के खैरालेवार मोड के समीप शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये. घायल की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के लकराहा गांव निवासी बुधन मुर्मू और चंदन हांसदा के रूप में हुई है. रिश्ते में दोनों जीजा-साला है. ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद साले को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बाइक से जीजा साला बटिया जा रहे थे. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही घर वाले भी अस्पताल पहुंचे. बुधन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायल चंदन ने बताया कि वह अपने साला बुधन के साथ बटिया काम करने जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >