सड़क दुर्घटना में मामा-भांजा घायल

जमुई-गिद्वौर मुख्य मार्ग के कटौना गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बाइक सवार मामा और भांजा घायल हो गया.

जमुई. जमुई-गिद्वौर मुख्य मार्ग के कटौना गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बाइक सवार मामा और भांजा घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव निवासी राघो मांझी तथा भांजा कटका गांव निवासी पंकज कुमार है. घायल राघो मांझी ने बताया कि हम दोनों मामा-भांजा बाइक पर सवार होकर अमरथ से कटका जा रहे थे. इसी दौरान कटौना के समीप एक बड़े वाहन के चकमा देने के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें हम दोनों घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >