रंगदारी नहीं दिया तो असामाजिक तत्वों ने नल जल योजना के पाइप में लगाई आग

रंगदारी नहीं दिया तो असामाजिक तत्वों ने नल जल योजना के पाइप में लगाई आग

झाझा : थाना क्षेत्र के टेंगहरा गांव में सात निश्चय योजना का क्रियान्व्यन करा रहे एक संवेदक ने आसामाजिक तत्त्वों को रंगदारी के रूप में₹ 5 लाख रुपया नहीं दिया तब उक्त लोगों ने योजना को लेकर रखे गये पाइप के कंटेनर को आग के हवाले कर दिया. इसे लेकर संवेदक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना में 8 लाख 50 हजार कीमत का पाइप जलकर राख हो गया.

इस बाबत थाना में दिये अपने आवेदन में संवेदक नहीं राजेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल-जल के क्रियाव्ययन हेतु में एचडीपीई पाइप, एक कंटेनर जो करहरा गांव में मेरे घर के पास रखा हुआ था, उसमें को बीती रात्रि को आग लगाकर जला दिया है. उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि कराहरा गांव के ही रामअवतार यादव ने धमकी दिया था कि ₹5 लाख की रंगदारी नहीं दोगे तो इसका अंजाम तुम्हें भुगतना होगा.

रंगदारी की मांग को लेकर उसने मेरे जेसीबी के ड्राइवर को धमकी भी दिया था. इस बाबत थानाध्यक्ष सीधेश्वर पासवान ने बताया कि संवेदक राजेंद्र कुमार पंडित के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >