मोबाइल लूटने की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

शुक्रवार की दोपहर घोरपारण जंगल में मवेशी चरा रहे घोरपारण गांव निवासी केवल यादव का 24 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने छीनने का प्रयास किया.

सिमुलतला. शुक्रवार की दोपहर घोरपारण जंगल में मवेशी चरा रहे घोरपारण गांव निवासी केवल यादव का 24 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को घोरपारण रेलवे स्टेशन के समीप से दोनों बदमाशाें को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घायल पिंटू यादव ने भी दोनों की पहचान की. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के रजला गांव निवासी गोपाल यादव का पुत्र मनीष कुमार (20) व लूटन यादव का पुत्र मुन्ना कुमार यादव (25) के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ सिमुलतला थाना कांड संख्या 81/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जमुई भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >