चकाई में अजय दूसरी बार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

चकाई-देवघर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप जदयू कार्यालय में सोमवार को जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ.

चकाई. चकाई-देवघर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप जदयू कार्यालय में सोमवार को जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रभु राम एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में राजीव रंजन पांडेय मौजूद थे. प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर आम सहमति बनाते हुए लगातार दूसरी बार अजय सिंह कुशवाहा को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया. पर्यवेक्षक और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया. नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद के साथ दूसरी बार यह दायित्व दिया है उनके दायित्वों को पूरा करते हुए प्रखंड में पार्टी का संगठन मजबूत किया जायेगा. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो तथा पार्टी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अमित कुमार तिवारी, मिथिलेश राय, सोनो जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल, चंद्रशेखर सिंह, कांग्रेस दास, शिवजी केशरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >