बच्चा चोर गिरोह को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र अलर्ट मोड में

समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है.

बरहट. समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है. सीडीपीओ के जारी पत्र में सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को कहा गया है कि क्षेत्र में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय होने की सूचना मिल रही है. इसलिए हर केंद्र विशेष चौकसी रखे. निर्देश के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत नजर रखें, क्योंकि गिरोह के सदस्य किसी भी वेशभूषा में हो सकते हैं. स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी बच्चे को अकेले घर न भेजा जाये. बच्चों को केवल अभिभावक या अधिकृत परिजन को ही सौंपा जाए और इस प्रक्रिया में हस्ताक्षर लेना अनिवार्य होगा तथा सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, विभागीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिये हैं. ताकि किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके और केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >