खैरा. पुलिस ने खैरा बाजार से रविवार को बाइक सवार दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के खुटौना गांव निवासी गोलू कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में बाइक चला रहे थे और इसी दौरान खैरा बाजार में एक टोटो वाहन को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. जांच के दौरान दोनों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी. मेडिकल जांच रिपोर्ट में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दानों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
