ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की टक्कर में दो घायल, भर्ती

नगर परिषद क्षेत्र के बोधबन तालाब स्थित ईदगाह के समीप बुधवार को ट्रैक्टर और ई-रिक्शा कि टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार छह लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के बोधबन तालाब स्थित ईदगाह के समीप बुधवार को ट्रैक्टर और ई-रिक्शा कि टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार छह लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान नगरपरिषद क्षेत्र के थाना चौक मोहल्ला निवासी मो शगीर तथा रजानगर निवासी मो कमरुद्दीन के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि हमलोग ई-रिक्शा पर सवार होकर थाना चौक से मैय्यत में शामिल होने कब्रिस्तान जा रहे थे. जैसे ही ई-रिक्शा ईदगाह के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में हम दोनों घायल हो गये जबकि ई-रिक्शा पर सवार अन्य को हल्की चोट आयी है. घटना की जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >