सड़क दुर्घटना में दो घायल

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित एकडारा के समीप शनिवार को बाइक और साइकिल के बीच टक्कर हो गयी.

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित एकडारा के समीप शनिवार को बाइक और साइकिल के बीच टक्कर हो गयी. घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक चालक युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान गोलकीआम निवासी 70 वर्षीय चूरन मंडल के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक नगरक्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मृत्युंजय बरनवाल के रूप में हुई है. दोनों को समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक सादिया अहमद ने प्राथमिक उपचार किया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >