सड़क दुघर्टना में दो घायल, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी नीरज कुमार और तुलसी कुमार शामिल हैं. घायल द्वारा बताया गया कि हम दोनों राज मिस्त्री का कार्य करते हैं. मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मिर्चा गांव काम करने जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हम दोनों घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >