तेज रफ्तार दो हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत, दुकान में घुसा वाहन, बाल-बाल बचे लोग

गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर रतनपुर चौक के समीप शुक्रवार अहले सुबह दो हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.

गिद्धौर. गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर रतनपुर चौक के समीप शुक्रवार अहले सुबह दो हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद दोनों हाइवा सड़क किनारे स्थित रतनपुर निवासी रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह के सीमेंट गोदाम व ध्रुव सिंह की दुकान में घुस गया. इससे दोनों दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. दुकानदार ने बताया कि घटना में मुझे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद दोनों हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों हाइवा को अपने कब्जे में लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि दोनों हाइवा को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने इस स्थल को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक उपाय करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >