Jamui News : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

नगर परिषद क्षेत्र के नीमा रंग मुहल्ले की घटना

जमुई.

नगर परिषद क्षेत्र के नीमा रंग मुहल्ले में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले. इस मारपीट में एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से दो सहित सात लोग घायल हो गये. सभी घायल को इलाज के लिए परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में एक पक्ष से कृष्ण सिंह, सुजाता देवी, अखिलेश कुमार दीपा कुमारी तथा कौशल कुमार शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से नागेश्वर प्रसाद सिंह तथा देवी देवी शामिल हैं. दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये सदर थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष से घायल कृष्ण सिंह ने बताया कि नागेश्वर सिंह के साथ वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था. उक्त विवादित जमीन का शनिवार को अमीन के द्वारा मापी करवाया जा रहा था इसी दौरान नागेश्वर सिंह गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर नागेश्वर सिंह देवी देवी सहित अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया. जिससे हमलोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >