कटौना में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बगीचा गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

-राहगीरों से की बदतमीजी, ब्रेथ एनालाइज़र से जांच में हुई पुष्टि बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बगीचा गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान अजित साह व सूरज कुमार, दोनों पिता स्व बच्चू शाह, निवासी कटौना गांव के रूप में की गयी है. सूत्रों के अनुसार, मलयपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि दो युवक शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा मचा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ा और ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों को थाने लाकर हिरासत में ले लिया गया. मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >