ब्रेक फेल होने से 200 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत

थाना क्षेत्र की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत महारायडीह मोहिनीडीह टोला के हाइवा चालक की बेंगलुरु में दुर्घटना में मौत हो गयी.

आठ बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया चकाई. थाना क्षेत्र की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत महारायडीह मोहिनीडीह टोला के हाइवा चालक की बेंगलुरु में दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहिनीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज चौधरी रूप में हुई है. स्वजनों ने बताया कि मनोज अपने परिवार के लालन-पालन के लिए बेंगलुरु में रहकर हाइवा चलाने का काम करते थे. इसी दौरान गुरुवार को पत्थर खदान से पत्थर लोड कर क्वारी से बाहर निकल रहे थे तभी ब्रेक फेल हो जाने से उनका हाइवा 200 फीट नीचे माइंस की खाई में गिर गया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनकी मौत से मृतक की पांच पुत्री, तीन पुत्र, पत्नी हेमंती देवी, पिता कामदेव चौधरी सहित पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे घर परिवार के खर्च का वहन मनोज चौधरी अपनी कमाई से करते थे. उनकी मौत से पूरे परिवार के लोग सदमे में है. शुक्रवार की सुबह मृतक का शव बेंगलुरु से घर पहुंचा. इस दौरान मृतक के घर का दृश्य देखकर हर लोगों की आंखें नम थी. बुढ़े माता-पिता, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे पिता के शव से लिपटकर कलप रहे थे. यह देखकर लोगों का कलेजा फटा जा रहा था. हर कोई मृतक के परिवार को हिम्मत देने की कोशिश में जुटा हुआ था. किसी के मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे. हर लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >